Thursday, 30 June 2016

What is Newton's laws of motion: न्यूटन के गति के नियम क्या हैं?

What is Newton's laws of motion: न्यूटन के गति के नियम क्या हैं?

भौतिकी के पिता न्यूटन ने सृन ,  1687ई़ मे अपनी
पुस्तक 'प्रिंसिपिया' में सबसे पहले गति के नियम को प्रतिपादित किया था!

Newton's first law of motion: न्यूटन के गति का प्रथम नियम:-
                     यदि कोई वस्तु विराम अवस्ता में है, तो वह विराम अवस्था में रहेगी या फिर वह एक समान चाल से सीधी रेखा में चल रही हैं, तो वैसे ही चलती रहेगी, जब तक की उस पर कोई बाहरी बल लगाकर उसकी वर्तमान अवस्था में परिवर्तन न किया जाये! इस प्रथम नियम को गैलीलियो का नियम या जड़त्व का नियम भी कहते हैं!

Newton's second law of motion: न्यूटन के गति का द्वितीय नियम:-
                     किसी वस्तु के संवेग में परिवर्तन की दर उस वस्तु पर आरोपित बल के समानुपाती होता है एवं संवेग परिवर्तन बल की दिशा में होता हैं!
जैसे की यदि आरोपित बल F, बल की दिशा में उत्पन्न त्वरण a एवं वस्तु का द्रव्यमान m हो, तो न्यूटन के गति के दूसरे नियम से F=ma अर्थात् न्यूटन के दूसरे नियम से बल का व्यंजक भी प्राप्त होता है!

Newton's third law of motion: न्यूटन के गति का तृतीय नियम:-
                     प्रतेक क्रिया के बराबर, लेकिन विपरीत दिशा में प्रतीक्रिया होती हैं!
उदा़- नाव से किनारे पर कूदने पर नाव को पीछे की ओर हट जाना , राॉकेट को उडाने में!

Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Powered by Blogger.

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Pages

Theme Support